Showing posts with label Jeevan Prasang जीवन प्रषंग. Show all posts
Showing posts with label Jeevan Prasang जीवन प्रषंग. Show all posts

Monday, 6 February 2023

श्री दरियावजी महाराज द्वारा अनुभव वाणी जी को लाखा सागर में बहा देना :-


श्री दरियावजी महाराज द्वारा अनुभव वाणी जी को लाखा सागर में बहा देना :- श्रीमद् दरियाव जी महाराज की अनुभव वाणीयों की संख्या एक लाख थी इस एक लाख वाणी को महाराज श्री ने दो कारणों से रेण के पास तालाब में प्रवाहित कर दिया था। लाख वाणी प्रवाहित करने के कारण इस तालाब का नाम लाखा सागर पड़ गया था। प्रथम कारण यह था कि आपके एक शिष्य ने इस शब्द का अर्थ कर के वाणी जी के शब्दों को धुआँ घोषित कर दिया था यथा:-

'अनुभव झूठा थोथरा, निर्गुण सच्चा नाम। 
परम ज्योत परचे भई, तो धूंआ से क्या काम।।" 

यह शब्द श्री दरियाव वाणी जी का ही हैं। इस शब्द के आधार पर एक लाख वाणी जी को सागर में बहाने का मानस बना लिया था और दूसरा कारण यह था कि आचार्य श्री दरियाव जी महाराज के मामा का पुत्र फतेहराम बेमुख होकर आचार्य श्री से द्वेष रखता था। अतः एक बार वह महाराज श्री की अनुभव वाणी जी के पत्तों को चुरा कर ले गया था और उन्हें अनादर भाव से आम रास्ते पर फेंक दिया था। कुछ बच्चे पत्रों को अपने पैरों के नीचे कुचल रहे थे उस समय श्री दरियाव जी महाराज अपने शिष्यों सहित तालाब पर स्नान करने जा रहे थे। उन्होंने उसे देख लिया और एक पत्र में लिखा था - " आत्मराम सकल घट भीतर " इन शब्दों को पढ़कर आचार्य श्री को बहुत दुःख हुआ था अतः ऐसा समझकर कि कलियुग में वाणीयों का सम्मान नहीं होगा, उन्होंने वाणी जी को तालाब में प्रवाहित कर दिया था। बाद में जो महाराज श्री जी के समर्पित शिष्य थे, उनको वाणी जी के शब्द याद थे। उनका संग्रह करके उन शिष्यों ने" श्रीमद दरियाव गीता "ग्रन्थ महाराज श्री जी की वाणी जी की निशानी रखी, जो वर्तमान समय में असंख्य साधक जन श्रीमद दरिया गीता जी का पाठ करते हैं। कहते है कि वह बेमुख फतेहराम द्वेष के कारण जल्दी मृत्यु को प्राप्त हो गया और प्रेत योनि में जा गिरा। बाद में उसने प्रेतयोनि में पड़े-पड़े ही आ. श्री दरियाव जी महाराज से अपनी मुक्ति के लिए प्रार्थना की थी, तब महाराज श्री जी ने दयादृष्टि कर के उसे प्रेत योनि से मुक्त किया और उनका उद्धार ही कर दिया था। इस प्रकार करूणा के सागर श्री मद् दरियाव जी महाराज ने अनन्तजीवों पर दयादृष्टि करके उनकों भव सागर से पार लगाया तथा महाराज श्री की शरण में आकर अनन्त जीव भव सागर से तर गये। जब महाराज श्री जी द्वारा वाणी में भरे हुए दिव्य लोकोपकारी संदेशों को लाखा सागर में प्रवाहित किए जाने से सम्पूर्ण शिष्य समुदाय को अपार कष्ट हुआ था। कर्म भक्ति व ज्ञान योग से परिपूर्ण जीवन दर्शन की अभूतपूर्व निधि के इस प्रकार बहा देने से जो क्षति हुई है वह कभी पूरी नहीं हो सकती हैं।

 श्री दरियाव जी महाराज ने जब अनुभव वाणीजी को लाखा सागर में बहा दिया था, तब सभी शिष्यों को बड़ा दुःख हुआ था। उन शिष्यों के मन की बात को समझकर महाराज श्री ने उन सभी शिष्यों को विशेषकर रामभजन करने का आदेश दिया था। वे सभी शिष्य केवल राम सुमरण भजन करने में लग गये थे । यथा:-

'राम नाम सुमिरण दिया, दिया भक्ति हरी भाव। 
आठ पहर बिसरो मति, यूं कहै गुरू दरियाव ।।


Saturday, 4 February 2023

व्यक्तित्व और कृतित्व:-


व्यक्तित्व और कृतित्व:-

श्रीमद्भगवदगीता में श्री कृष्ण कहते हैं कि जब-जब भी धर्म की हानि होती है तब-तब वे अवतार लेकर धर्म की पुनः स्थापना करते है। धर्म का क्षय होना शुरू होने पर अनेक संत महापुरूषों का भी अवतार धर्म के क्षय को रोकने के लिए होता है।

देश में औरगजेब जैसा क्रूर शासक हो गया था। उससे पूर्व के शासकों, बाबर, हूमायूं, अकबर, जहाँगीर, शहजाहां ने क्रमशः इतना आतंक फैलाया था कि भारत के राजा-महाराजाओं ने पहले तो तलवारें भांजी, किन्तु जब हारने लगे तो उन बाहदशाहों को पृथ्वीपति और पृथ्वीनाथ मान लिया। बादशाहों के साथ जब राजाओं ने अपने राज्यों ने अपने को निष्कंटक करने हेतु रोजी बेटी का व्यवहार शुरू कर दिया। धर्म तो धर्म की जगह सत्ता भोगने की लालसा ने लोगो

को कर्मच्युत कर दिया । यही कारण था कि भारत की ललनाओं को पाश्चात्य लोगों के हवस का

शिकार बनाया जाने लगा। सत्ता पर काबिज होने के बाद औरंगजेब ने जबरन धर्म परिर्वतन का

एक अभियान आरम्भ कर दिया। जीवित रहने का एक ही विकल्प था और वह धर्म परिवर्तन।

दूसरी तरफ हिन्दू धर्म में अपार विकृतियां आ गई थी। मूर्ति पूजा चरमसीमा पर थी। मूर्ति से भगवान के प्रक्टीकरण की आशा आम लोग लगाए बैठे थे किन्तु मूर्ति से भगवान प्रकट नहीं हो रहे थे। तंत्र-यंत्र ही नहीं अन्यान्येक ढ़ोगी लोग समाज और धर्म के ठेकेदार बन बैठे थे और अपना उल्लू सीधा कर रहे थे। धर्म भीरू जनता का हाल बहुत बुरा था। वह किंकर्तव्यविमूढ़ हो गई थी। धर्म में एक विकृति ओर आ गई थी, छूत-अछूत का इतना प्रचार प्रसार हुवा कि हिन्दू धर्म भी अनेक फिरकों में और पंथों में बंट गया था। इस प्रकार की व्यवस्था यदि कुछ समय और चली होती तो निश्चित ही हिन्दू धर्म समाप्त हो जाता किन्तु दैवीय शक्ति भी अपना काम कर रही थी। कई समाज सुधारकों और सन्त महापुरूषों का प्रदुर्भाव हुआ । जन्म अवतार हुए और धर्म में आई गिरावट को रोकने का प्रयास हुआ ।

अनकों संतो और भक्तों ने अवतार लेकर हिन्दुओं को ईश्वर एक है और मनुष्य मात्र भी एक ही है का सन्देश प्रचारित व प्रसारित किया। ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने के प्रयास किए तथा पौंगा पंथ व ढ़ोग से दूर आम आदमी को दो अलग विचार धाराऐं दी। पहली व दूसरी निर्गुण विचार धाराऐं देश के धार्मिक जीवन में संचरण करने लगी। दोनों विचार धाराओं में भी अनेकानेक संत अवतरित हुए, उन्ही में से एक महापुरूष दरियावजी महाराज थे जिन्होने रामस्नेही सम्प्रदाय की स्थापना की ओर छत्तीस करोड़ देवी-देवताओं के जाल से मनुष्य मात्र | को निकालकर एक राम का नाम सुपर्द कर दिया। ढ़ोग से कही दूर मनुष्य को निर्गुण उपासना का मार्ग प्रशस्त किया ।

मारवाड़ देश के जैतारण निवासी खत्री वंशीय श्री मनसारामजी व उनकी पत्नी श्रीमति गीगाबाई निःसन्तान थे। सन्तान प्राप्ति के लिए तीर्थे की यात्रा करते-करते द्वारिका पहुंच गए वही पर समुद्र की लहरों में तैरते हुए बालक पर उनकी दृष्टि पड़ी और उन्होंने बालक को अपनी गोदी में रख कर स्तनपान कराना आरम्भ कर दिया व देवयोग से उनके स्तनों से दूध निकल आया। समुद्र को स्थानीय भाषा में दरिया कहा जाता है। अतः उसी समय उन्होने उस बालक का नाम दरियाव रख दिया । यह शुभ दिन भगवान कृष्ण का जन्म दिवस जन्माष्टमी विक्रम संवत 1733 था।

दरियावजी के बचपन की एक घटना सर्व विदित है कि दरियावजी को पालने में सुलाकर उनकी मां पानी लाने चली गई थी। उनके आने तक सूर्य की किरणों की धूप दरियावजी पर आ गई और उसे रोकने के लिए कहीं से एक बहुत बड़ा सांप फन फैलाकर बैठ गया था। गीगाबाई जब जल लेकर आई तो उन्हें भय हुआ कि सांप बालक को काट न ले किन्तु मां के आते ही सांप चला गया। दरियावजी की सात वर्ष की आयु विक्रम संवत् 1740 में उनके पिता श्री मनसाराम का स्वर्गवास हो गया। उनकी माता गीगाबाई 1741 में रेण आ गई। रेण गीगा बाई की जन्मस्थली पीहर था। व उनके पिता किशनजी खत्री यहां निवास करते थे।

मेड़ता पर मुसलमानों का अधिपत्य हो गया। और जबरदस्ती लोगों को इस्लाम में परिवर्तित किए जाने वाले लोगों में किशनजी खत्री भी थे। दरियावजी के नाना किशनजी को मुसलमान बनाकर उसका नाम खमीश रख दिया गया था। किशनजी के लगभग पूरे खानदान को ही ईस्लाम में परिवर्तित कर दिया था। किशनजी ने खमीश मुसलमान के रूप में रुई धुनने व पीनने का काम अपनी आजीविका के लिए आरम्भ कर दिया था। इसी कारण उन्हें पिंनारा कहा जाने लगा। पिंनारा को ही जुलाहा कहा जाता है। इन्ही वर्षे में काशी के दो पण्डित स्वरूपानन्दजी व शिवप्रसादजी जोधपुर आ रहे थे।

पण्डितों ने रेण में बालकों में खेलत हुए दरियावजी को देखा तो उनकी माता के पास गए। उन्होंने दरियावजी को अपने साथ अध्ययन के लिए काशी ले जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सहज ही माता ने स्वीकार कर अध्ययन के लिए उनके साथ दरियावजी को विदा कर दिया।

अल्प समय में ही दरियावजी महाराज काशी में व्याकरण, वेद, उपनिषद् व गीता का अध्ययन कर पुनः रेण पधार गए किन्तु वे सैदव सदगुरू की खोज में रहते थे। इसी अविधि में प्रेमदासजी महाराज एक बार भिक्षाटन करते हुए दरियावजी महाराज के द्वार पर आ गए और राम नाम के उद्घोष से भिक्षा मांगी, इस ध्वनी से प्रभावित होकर दरियावजी महाराज तुरन्त बाहर आए और प्रेमदासजी महाराज को अपना गुरु बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रेमदासजी महाराज रामानन्दजी की शिष्य परम्परा में उनके पश्चात नौवे उत्तराधिकारी थे। प्रेमदासजी महाराज ने कार्तिक शुक्ला एकादशी विक्रम संवत् १७६६ को राम नाम के मूल मंत्र के साथ अपना शिष्यत्व प्रदान किया। दरियावजी महाराज ने ब्रह्मचर्य धारण कर कैवल्य ज्ञान प्राप्त किया।

समाज कल्याण में रामस्नेही धर्म के आदि प्रवर्तक श्री दरियावजी महाराज की अहं भूमिका:-


समाज कल्याण में रामस्नेही धर्म के आदि प्रवर्तक श्री दरियावजी महाराज की अहं भूमिका:-

भारत माता अवतारों एवं ऋषि-मुनियों की पावन भूमि रही हैं। भारत में आध्यात्मवाद विश्व के अन्य देशों से कहीं अधिक हैं इसीलिए भारत देश विश्ववन्द्य और जगद्गुरू कहलाया । आदि काल से ही अवतारों और ऋषि-मुनियों ने भारतीयों के हृदय में आध्यात्मवाद और भक्ति की पावन धारा प्रवाहित की हैं। पौराणिक गाथाओं के अनुसार जगत जननी सीता पृथ्वी से तो महर्षि अगस्तय घट से उत्पन्न हुए थे। इसी प्रकार भगवान राम यज्ञ चरू की खीर से तो वैद्य धनवंतरी, लक्ष्मी, रम्भा आदि चौदह रत्न समुद्र से उत्पन्न हुए थे। ठीक इसी प्रकार रामस्नेही सम्प्रदाय के संस्थापक दरियाव महाराज भी पन्द्रहवें रत्न के रूप में दरिया (समुद्र) से उत्पन्न हुए थे।

जब राजपुताने में शाहजहां के पुत्र औरंगजेब के अत्याचार की सीमा चरम पर थी, हिन्दुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। धर्म को बचाने की महत्ती आवश्यकता थी तब दरियाव महाराज ने अवतार लेकर धर्म को संरक्षण प्रदान किया। उनके अवतार की कहानी बड़ी रोचक हैं। पाली जिले के जैतारण कस्बे में मनसाराम-गीगाबाई नाम से एक धर्मनिष्ठ दम्पत्ति निवास करता था। उनके कोई सन्तान नहीं थी। उस समय भारत में धर्मद्रोह और अत्याचार का बोलबाला था। यह निःसन्तान दम्पति जोड़ा कहीं भी सुरक्षित स्थान न पाकर द्वारिका की और चल पड़ा। वहां पहुँचकर उन्होंने अनन्यभाव से भगवद् भक्ति की तथा धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने ईश्वर से पुत्र प्राप्ति की कामना की। भगवानके दरबार में भी जब उनकी प्रार्थना नहीं सुनी जा रही थी तो वो सांसारिक जीवन से पूरी तरह निराश होकर समुद्र में जल समाधि के लिए तत्पर हुए। भगवान को शायद उनके मानस की ऐसी ही स्थिति की प्रतिक्षा थी।

जल समिधि ग्रहण करने के लिए समुद्र की गहराई में उतरते समय उन्हें दिव्यवाणी सुनाई दी, " तुम्हारी मनोकामनाएँ अवश्य पूर्ण होंगी। कल प्रातः ब्रहम मुहूत में इसी दरिया की लहरों पर कमल पुष्प में तैरती बाल विभूति प्राप्त होगी। ईश्वरीय विभूति द्वारा जगत में चारों और तुम्हारी कीर्ति फैलेगी। उस बालक द्वारा जगत के कल्याण हेतु कार्य होंगे। ”

यह दिव्य वरदान पाकर दम्पति ने जल समाधि का विचार त्याग दिया। अगले दिन ब्रह्म मुहूत में वे विस्मित भाव से अथाह दरिया की लहरों पर कमल पुष्प में विद्युत चमक -सी आभायुक्त एक बालमूर्ति उन्हें तैरती दिखाई दी। निःसंतान दम्पति ने तत्परता के साथ बालक को उठा- कर हृदय से लगा लिया। वात्सलय से विभोर दम्पति को कुछ पल तो पुत्र प्राप्ति की अगाध प्रसन्नता हुई लेकिन ततकालीन अत्याचारपूर्ण परिस्थिति का पुनः ध्यान आते ही उनके लिए बालक को सुरक्षित रखना एक समस्या बन गई। उस दम्पति ने सांसारिक जीवन से विरक्त होकर पुनः समुद्र की गहराईयों में उतरने लगे तभी उन्हे फिर से दिव्य वाणी सुनाई दी- " बाल विभूति को लेकर तुरन्त स्वदेश लौट जाओ। यह बालक डूबते धर्म की रक्षा करेगा "। यह दिव्य वरदान पाकर जलसमाधी का विचार त्याग मनसाराम गीगाबाई तुरन्त स्वदेश जैतारण लौट आए। इस प्रकार विक्रम संवत् 1733 भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी के दिन निःसन्तान दम्पति को 'दरिया' से अमूल्य बाल निधि प्राप्त हुई, इसलिए बालक नाम 'दरियाव' रखा गया। वरदान के अनुसार, बालक दरियाव की अलौकिक शक्तियाँ उसके ननिहाल में रेणवासियों को उनकी बाल कीड़ाओं में दृष्टिगोचर होने लगी। एक बार की घटना हैं कि बालक दरियाव अपने बाल सखाओं के साथ खेल रहा था। तभी काशी के दो पण्डित रेण से होते हुए तत्कालीन जोधपुर नरेश से मिलने जा रहे थे। उनकी दृष्टि अन्य बालकों के संग खेल रहे बाल दरियाव पर पड़ी। वे बालक के तेजस्वरूप से अति प्रभावित हुए। पण्डितों ने गीगाबाई से इस तेजस्वी बालक को अपने साथ काशी ले जाकर सुशिक्षित करने की अनुमति चाही, जो उन्हें सहज ही मिल गई । इस प्रकार “गुरू गृह पढ़न को गए रघुराई अल्प काल विद्या सब पाई। " सिद्धान्त को चरितार्थ करते हुए थोड़े ही समय में व्याकरण, वेद, गीता, उपनिषद एवं सभी दर्शन- शास्त्रों का अध्यन कर दरियाव रेण लौट आए। अब उन्हें सद्गुरू की प्राप्ति के बारे में वह सोचते रहते । आखिर विक्रम संवत् 1769 में उनकी प्रेमदास महाराज से भेंट हुई। विक्रम संवत् 1769 कार्तिक शुक्ल एकादशी को प्रेमदास महाराज ने दरियाव महाराज को अपना शिष्य स्वीकार कर आशीर्वाद प्रादान किया ।

दरियाव महाराज महाराज बाल्यावस्था में ही अपने ननिहाल रेण आ गए जहां उनका लालन-पालन खत्री समाज में हुआ। उन्होंने रामस्नेही सम्प्रदाय की आधारशिला रखी। वे राम- धुन लगाय करते थे। रेण को ही उन्होंने तपःस्थली बनाया। कस्बे के लाखासागर के तट पर ईंटो से निर्मित चबुतरे पर विराजमान होकर वे तपसवा किया करते थे। कहा जाता है कि इस एकांत वन में लक्ष्मीजी, ब्रह्माजी, शिव, सनकादि, नारद जैसे देवादिदेव देवलोक से आकर दरियावजी महाराज से मिलते थे। अपने अनुयायियों को वे सदैव आदर्शो और सत्य आचारणों पर चलने के लिए उपदेश देते रहते थे। अनके अवतारित होने के समय भारत वर्ष में कर्मकाण्ड की कठोरता, बहुदेवापासना, आर्थिक विषमता, ऊँच-नीच का भेदभाव आदि अनेक कुप्रथाएँ एवं अत्याचार चरम पर थे। यहां के तात्कालिक शासक ( नरेश ) भी अपनी स्वर्ग से महान जन्मभूमि के गौरव को भूल चुके थे। विदेशी आक्रमणकारियों ने भी यहां के शासकों की फूट का लाभ उठाकार प्रजा का बलपूर्वक धर्म परिवर्तन करना शुरू कर दिया था। भारतीय समाज में सदियों से संस्कारित धार्मिक वर्चस्व के गढ़ भी धराशायी होने लगे। जनता भी अपने आप में असहाय महसूस करने लगी, ऐसे में दरियावजी ने धर्म पथ प्रदर्शित किया । उन्होंने पूर्ववर्ती संत कबीर, दादूदयाल आदि की भांतिनिर्गुण 'रामभक्ति' का प्रचार किया। उन्होंने जीव और ब्रह्म में कोई भेद नहीं माना। जीव मात्र में उन्होंने ब्रह्म की उपस्थिति का आभास किया।


अपनी कठोर साधना के कारण उन्होंने परमात्मा का आत्म साक्षात्कार किया। दरियाव महाराज ने 'नाम' उच्चारण को बड़ा महत्व दिया। उन्होंने ब्रह्म के प्रचलित अनेक नामों में से “राम” नाम को स्वीकार किया। इसके पीछे कारण यह था कि 'राम-नाम' को शिक्षित एवं अशिक्षित सभी लोग आसानी से उच्चारित कर सकते हैं। उन्होंने योग बल पर आत्म तत्व को परमात्म तत्व में विलीन करते हुए परमात्मा के संग तादात्म्य भाव स्थापित कर स्वानुभूति का वर्णन अपनी वाणी में प्रधानता के साथ किया है। उनकी ज्ञान रूपी ज्योति और आध्यात्म सत्ता तीनों लोकों में व्याप्त हैं। वे अपने तपोबल से अत्याचारियों एवं दुष्टों का हृदय परिवर्तित कर उनमें क्षमा, दया और करूणा की निर्मल धारा प्रवाहित कर हिंसा, अन्याय, अत्याचार, आदि की मनोवृत्ति को बदलने में समर्थ थें । यही कारण था कि उनके समक्ष बैठी शेरनी हिरनी को चाहती थी तो चूहा फूदक कर सांप के फन पर निर्भय होकर बैठ जाता था। उन्होंने अपने अपने तपोबल से कोटि-कोटि जीवों का उद्धार किया। ज्ञान, भक्ति व योग की त्रिवेणी की पुनीत निर्मल धारा ऊर्जा शक्ति के रूप में प्रवाहित होने के कारण उनके तपोस्थल चबूतरे की ईटे आज कलयुग में पानी पर तैरती हैं। रामस्नेही भक्त तो उन्हें समुद्र से प्राप्त 15 वाँ रत्न मानते हैं। दरियाव महाराज का "वाणी सहित्य" तो रामसेहियों के लिए संजीवनी ही हैं। उनकी वाणी में सत्संग के प्रभाव एवं सद्गुरू की महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया हैं।

दरियाव महाराज ने अपनी अलौकिक लीलाओं से जगत को चकित कर दिया। शिकारी द्वारा मारे गए मृग को जिंदा करना, कुओं के खारे जल को मीठा कर देना, भक्त उदयगिरि की पुकार पर लुटेरों से उसकी रक्षा करना आदि उनके अनेक पर्चे चर्चित है। यहीं नहीं, अनके तपस्थल चबूतरे की ईटे आज कलयुग में भी पानी पर तैरना उनकी आध्यात्म शक्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इन ईटो को वर्ष में तीन बार चैत्र, भद्रपद व मार्गशीर्ष की पूर्णिमा तिथि को सार्वजनिक रूप से हजारो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में लाखासागर में तैरायी जाती हैं।

रेण स्थित रामधाम में दरियाव महाराज की पावन समाधि स्थित है। अखिल भारतीय रामनेही सम्प्रदाय की रेण पीठ के वर्तमान पीठाधीश्वर आचार्य हरिनारायण शास्त्री ने रामधाम में भक्तों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सैकड़ों कमरों का निर्माण कराया हैं। सत्संग हेतु पांच हजार लोगों के बैठाने की क्षमता वाले विशाल एवं अद्भुत सत्संग भवन का निर्माण कराया हैं। इसी प्रकार संगमरमर का सिंह द्वारा बनाया गया हैं। वहीं भीतरी द्वार का संगमरमर निर्माण जारी हैं। उन्होंने रामधाम का तो कायाकल्प किया ही हैं वे भारत भ्रमण कर सत्संग के माध्यम से भक्तों को आत्मकल्याण हेतु उपदेश प्रसारित कर रहे हैं।

Thursday, 2 February 2023

जहां पत्थर(ईंट), पानी पर तैरते है

जहां पत्थर(ईंट), पानी पर तैरते है

बाल्मिकी रामायण और राम चरित मानस में सबसे बड़ा चमत्कार यदि कोई है तो वह है रामेश्वर से लंका तक समुद्र पर पत्थरों के पुल का निर्माण शास्त्र साक्षी हैं कि नल और नील जैसे वानर इंजिनियरों की देख रेख में असंख्य वानर, भालू आदि ने बड़े-बड़े पत्थरों पर राम नाम लिखकर समुद्र में फैकते और वे समुद्र के पानी की सतह पर कागज की तरह जैसे तैरते थे। इस तरह चमत्कारिक ढंग से एक जबर्दस्त पुल का निर्माण हो गया था।

करोड़ो,लाखो वर्ष पुरानी इस घटना का मात्र रामायण के अन्य कोई साक्षी या साक्ष्य नहीं हैं। आज के वैज्ञानिक रामायण काल की उस घटना को हास्यापद, मजाक व झूठ की सीमा से भी बड़ा झूठ कहते हैं। वे सवाल करते है कि यदि राम के नाम से उस युग में पत्थर तैरते थे तो अभी क्यों नहीं तैरते? अपने स्थान पर सही है क्योकि पत्थर तैरते या तैराते किसी ने अपनी आंखों से नहीं देखा ।

राजस्थान सती-जती और सूरमाओं की जगह हैं। यहां वह सभी घटता है जो आश्चर्य- जनक हैं। अनेक बुद्धिजीवी, वैज्ञानिक, विचारक, चिन्तक और दार्शनिक इस करिश्में को देखकर सोचने पर बाध्य है। जब राम नाम के पत्थर पानी पर तैरते दिखाए जाऐं।

राजस्थान के नागौर जिले के रेण नामक गांव में संत दरियावजी महाराज पीठ राम- धाम हैं। इस रामधाम में मिट्टी से निर्मित पकाई हुई चार ईटें विद्यमान है। ये चारों ईटें आज भी पानी पर तैरती है और वर्ष में तीन बार सार्वजनिक रूप से तैराई जाती है। एक बड़ी ईट लगभग ढाई किलो वजन की है, यह लगभग १० इंच लम्बी ८ इंच चौड़ी और ३ इंच मोटाई में हैं। इस बड़ी ईट सहित शेष सभी ईटें तालाब में पानी पर ऐसे तैरती हैं जैसे कागज की बनी ईटें हो।

दरियावजी ने एक स्वतंत्र रामस्नेही संप्रदाय की आधारशिला रखी और वे रामधुन लगाया करते थे। दरियावजी महाराज के बादउनके उत्तराधिकारी गद्दीनशीन क्रमशः हरखारामजी, रामकरणजी, भगवतदासजी व रामगोपाल महाराज हुए।

ये सभी संत पक्की ईटों के एक चबूतरे पर स्नान किया करते थे। रामगोपालजी के परलोक गमन के बाद उस ईटों के चबतूरे को हटाकर स्नान का नया स्थान बनाया गया तब | ईटें तालाब के पानी में फिंकवा दी गई।

आश्चर्य तो तब हुआ जब ईटें पानी में डूबने के बजाय तैरने लग गई। उस समय महन्त क्षमारामजी ने इन ईटों को सहेज कर सुरक्षित रखा और विभिन्न अवसरों पर इन ईटों को तैराना प्रदर्शित करना आरम्भ कर दिया ।

जब पानी पर ईटें तैरने का समाचार आग की तरह पूरे मारवाड़ में फैला तो तात्कालीन मारवाड़ के महाराज सर उम्मेदसिंह ने एवं ब्रिटिश सरकार के एजेंट ने जो आबू में रहता था, इसे लोगों को बेवकूफ व मूर्ख बनाने वाला जालमाजी का कार्य मानकर स्वयं अपने सामने ईटें तैराने का आदेश दिया। तात्कालीन महन्त क्षमारामजी महाराज ने राम का नाम लेकर एक ईंट नहीं बल्कि सभी ईटें पानी में जोर से फेंक दी। देखते ही देखते ही देखते ईटें पानी की सतह पर आ गई और तैरने लग गई।,

इस चमत्कार से महाराज और एजेंट प्रभावित हुए और अग्रेंज को इस ईट में किसी प्रकार की जालसाजी का शक था। एक ईट उसने रख ली और इग्लैड में जांच के लिए भेज दी। इगलैड के वैज्ञानिकों की इस रिपोर्ट ने तो उसे और भी अधिक शर्मिंदा कर दिया कि यह ईट पत्थर की है। इनका तैराना प्रकृति के विपरीत हैं। नियमानुसार इस घटना से अग्रेज एजेंट प्रभावित हुआ और महाराज की प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सके।

जोधपुर राजघराने पर रामस्नेही सम्प्रदाय का प्रभाव और भी अधिक हो गया। रेण में क्षमारामजी के स्वर्गवास के बाद उनके उत्तराधिकारी बलरामदासजी शास्त्री हुए जिन्होंने गद्दी का परित्याग कर अपने योग्य शिष्य हरिनारायणजी शास्त्री को गद्दीनशीन किया। आप के ब्रह्मलीन होने पर सज्जनराम जी महाराज विराजमान हुए।

 वर्ष में तीन बार इन ईटों को तलाब में सार्वजनिक तौर पर चैत्र, भाद्रपद, मार्ग शर्ष की पूर्णिमा को हजारों दर्शनार्थियों के समक्ष लाखासागर तालाब में तैराते है जिसे देखकर दर्शनार्थी भक्तगण आनन्द से अभिभूत हो उठते हैं।

Wednesday, 14 December 2022

श्रीमद्दरियावजी महाराज का संक्षिप्त जीवन चरित्र

श्रीमद्दरियावजी महाराज:-

 प्राकट्य :- श्रीमद्दरियाव जी महाराज का प्राकट्य वि.सं. 1733, भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी को हुआ था। आपका प्राकट्य ऐसे समय में हुआ था, जब इस भारत देश पर मुगलों का अत्याचार हो रहा था। जबरन हिन्दुओं को मुसलमान बनाया जा रहा था और जो मुसलमान नहीं बनते थे उन पर "जजिया कर लगाया जाता था। हिन्दुओं के धार्मिक स्थान नष्ट-भ्रष्ट किये जाते थे। साधु महात्माओं को कठोर ताड़ना दी जाती थी। ऐसे विकट परिस्थिति में मानस की वह चौपाईयां स्मरण हो आती हैं कि 
 "जब-जब होड़ धरम के हानी। बाढ़हि असुर अधम अभियानी ।। 
 करहि अनिती जाइ नहिं बरनी। सींदहि विप्र धेनु सुर धरनी।।
  तब-तब प्रभु धरहि विविध शरीरा। हरहिं कृपानिधि सज्जन पीरा।।" 
 
ऐसे समय में डूबते हुए के लिए सहारा रूप श्रीमद्दरियाव जी महाराज का प्राकट्य हुआ था कि राजस्थान के पाली जिला के जैतारण तहसील में अनेक कुलीन हिन्दु जातीयाँ रहती थी, उन्हें भी जबरन तुर्क बनाने के पूरे प्रयास किये जाते थे और कई हिन्दुओं को मुसलमान बना दिया गया था। इसी घटनाक्रम के अनुसार धर्मनिष्ठ श्री मनसारम जी खत्री (वैश्य) व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती गीगा बाई पर भी यवन होने का दबाव डाला गया था। आप दोनों ही पति-पत्नि बड़े ही धर्म निष्ठ थे, आपके कोई संतान नहीं थी। आपने मुसलमान बनने की अपेक्षा जैतारण का त्याग कर श्री वासुदेव भगवान की शरण में श्री द्वारिका जाना ही सर्वश्रेष्ठ समझा था। द्वारिका पहुँचकर आपने अपना सारा दुःखड़ा भगवान श्री द्वारिकाधीश जी के सामने प्रकट कर दिया था। एक तो घर में सन्तान नहीं थी और दूसरी घर से बाहर तुकों का बेरहमी अत्याचार था। अतः सब तरह से सर्वत्याग करके दोनों ही दम्पति भगवद् भजन में तल्लीन हो गये थे। उन दोनों के मन में सुक्ष्म फुरणा यह थी कि भगवान हमें ऐसी संतान दे कि वह हिन्दु धर्म व संस्कृति की रक्षा कर सके। ये दोनों ही पति-पत्नि कुछ महिनों तक भगवान से प्रार्थना करते थे और ध्यान भजन भी करते थे किन्तु जब उन्हें लगा कि भगवान के दरबार में उनकी प्रार्थना नहीं सुनी जा रही हैं, तब पूरी तरह से निराश होकर जल समाधि लने के लिए तत्पर हो गए थे। वे ज्यूँ ही जल समाधि लेने के लिए दरिया (सागर) के पास गये तो, उन्हें आकाशवाणी सुनाई पड़ी कि " शान्ति शान्ति शान्ति" । चकित दम्पति ने चारों ओर निहारा, उन्हें समुद्र की लहरों पर कमल पुष्प के ऊपर आकाश विद्युत सी आभायुक्त एक बालमूर्ति दुष्टिगोचर हुई। पति-पत्नि विस्मित व विह्वल होकर उस बाल स्वरूप की ओर दौड़ पड़े तथा उसे उठाकर अपने हृदय से लगा लिया था। बाल वात्सल्य के प्रेम में माता गीगा बाई जी तो अपनी सुध बुध ही खो बैठी। उनके ममत्व भरे स्तनों से दुग्ध की धारा प्रवाहित हो चली थी। देश की तत्कालीन दशा को पति-पत्नि थोड़ी देर के लिए भूल ही गए थे, किन्तु थोड़ी ही देर बाद ज्यूँ ही वे भौतिक चेतना में लौटे, तो उनके सामने देश में व्याप्त तत्कालीन अत्याचार पूर्ण परिस्थितियों ने उन्हें घर लिया था। वे सोचने लगे कि ईश्वर की कृपा से हमें बालक तो प्राप्त हो गया है किन्तु इसे कहाँ और कैसे सुरक्षित रखा जाय ? इसको पालने पोचने के लिए मारवाड़ तो जाना ही होगा, किन्तु वहाँ तो अत्याचार हो रहे है। ये पुनः अपनी विवशताओं के घेरे में लौट आए थे उन्होंने तय कर लिया कि ऐसी परिस्थितियों में जल समाधि ही लेना ठीक है वे कुछ समय के लिए बालक के स्नेहभाव से विरोहित होकर जल में समाधि के लिए प्रवेश कर ही रहे थे कि उसी समय पुनः आकाशवाणी हुई कि "आप बालक को लेकर स्वदेश लौट जाओ। ये ईश्वरीय प्रसाद आपके लिए मंगलदायी होगा संसार में इस बालक के द्वारा आपकी कीर्ति फैलेगी। इस बालक के द्वारा विश्वकल्याणकारी कार्य होंगे।"इस आकाशवाणी को सुनकर श्रीमनसारामजी खत्री व श्री गीगाबाईजी बालक को अपने साथ लेकर मारवाड़ जैतारण को आ गये थे। बालक का नाम दरियाव रखा था क्योंकि दरिया (सागर) से प्राप्त हुए थे इसीलिए सभी लोग बालक को दरियाव के नाम से पुकारने लगे। श्री दरियाव जी द्वितीया के चाँद की तरह बड़े होने लगे तो एक दिन माता गीगाबाईजी दरियाव जी को पालने में सुलाकर जल भरने के लिए तालाब पर गई थी। उनके जाने के कुछ देर बाद बालक के मुँह पर कुछ धूप आ गई। थोड़ी ही देर में बालक के शरीर पर धूप छा गई थी। अतः बालक की काया व मुँह को धूप की चिलाहट से बचाने के लिए ईश्वरीय प्रेरणावश एक नाग देवता कहीं से उत्तर आए और अपना फन फैलाकर बालक के ऊपर छायां करने लगे। जब माता गीगा बाई जी जल भरकर वापस आई तो बालक के ऊपर छायां किए नाग को देखकर हतप्रभ हो गई थी। थोड़ी ही देर में वह नाग चला गया। माता ने बालक दरियाव जी को गोदी में लिया और स्वस्थ देखकर प्रसन्न हुई। फिर बालक को लेकर माता पण्डित जी के पास बालक का भविष्य जानने के लिए गई। ज्योतिषी पण्डित ने अपने ज्योतिष ज्ञान के आधार पर बालक को अद्भुत महापुरूष बताया और भविष्यवाणी करते हुए कहा कि यह बालक आगे चलकर महापुरूष बनेगा। बहुत से दुःखी लोगों के कष्ट निवारण करेगा। दुनिया इन्हें पूजेगी।" ज्योतिष जी की भविष्यवाणी सिद्ध कि कुछ ही दिनों बाद बालक दरियाव जी महाराज अपनी बाल्य लीलाओं से सबको आनन्द विभोर करने लगे। आपका आकर्षण भगवान बालक कृष्ण की ही तरह था। आपके पिता रूई पीनने का काम करते थे। इसीलिए लोग इन्हें पीनाराजी भी कहते थे। जब से आपका पर्दापण घर में हुआ था, तब ही से आपके ऊपर आने वाली बाधाएँ दूर से ही टल जाती थी। यहाँ तक कि क्रूर हृदय वाले तुर्क भी आपके घर को देखकर ही बदल जाते थे और आप पर मेहरबान बन जाते थे। किन्तु आपके पोषक पिता श्री मनसाराम जी आपकी बाल लिलाओं का आनन्द मात्र सात साल ही ले सके अर्थात वि.सं. 1740 में उनका स्वर्गवास हो चुका था। तब माता गीगा बाई जी ने आपका पालन पोषण किया था।

श्रीदरियाव जी महाराज का रेण आगमन :- पति देव के परलोक गमन के बाद माता गीगा बाई जी ने सोचा कि अपने पीहर रेण में पिता श्री किशनजी के यहाँ जाना अच्छा रहेगा अतः वे अपने प्यारे पुत्र श्री दरियाव को लेकर रेण को आ गई थी। यह रेण ग्राम मेड़ता सीटि से पन्द्रह किलोमीटर दूर नागौर रोड़ पर उतर दिशा में हैं। रेण में अपने पिताजी के यहाँ माता श्री गीगाबाई जी अपना पुस्तैनी कार्य करती और रेण में ही रहने लगी थी। श्री किशन जी खत्री को भी मुसलमानों ने बलपूर्वक यवन बनाकर उनका नाम "कमीश यानि कमसेत जी" रख दिया था। किशनजी के कुछ अन्य परिजन भी मुसलमान बना दिये गये थे। श्री गीगा बाई जी के पीहर के लोग बालक दरियाव जी के प्राकट्य का वृतान्त सुनकर अति प्रसन्न हुए थे। कुछ ही समय बाद श्री दरियाव जी महाराज की अलौकिक शक्तिया रेण वासियों को दृष्टि गोचर होने लगी थी। सतगुरू कबीर साहेब व गुरुनानक जी की तरह इनके अलौकिक चमत्कारों से जनता प्रभावित होने लगी थी। एक बार आप बालकों के साथ खेल रहे थे, उसी समय काशी के दो पण्डित रेण से होकर गुजर रहे थे। ये पं. जोधपुर नरेश से मिलने के लिए जा रहे थे। उनकी दृष्टि अन्य बालकों के मध्य खेलते हुए बालक दरियाव जी पर पड़ी थी। वे बालक के आकर्षणी आभा मण्डल व ओजस्वी चेहरे को देखकर बहुत प्रभावित हुए थे। जैसे भगवान महादेव जी श्री रामजी के बाल रूप को देखकर चकित हुए थे, वे ही स्थिति इन पण्डितों की हो गयी थी। पण्डित जी माता गीगा बाईजी के पास गये और बालक को शिक्षित करने के लिए अपने साथ काशी ले जाने का प्रस्ताव रखा, तब माताजी ने बहुत सोच विचार कर अपने पिताजी की आज्ञा लेकर किशोर दरियावजी को उन पण्डितों के साथ काशीजी में शिक्षा पाने के लिए भेज दिया था। पण्डितों ने काशी जी में श्री दरियाव जी महाराज को शास्त्र अध्ययन कराना शुरू कर दिया था। कुशाग्र बुद्धि के धनी श्री दरियावजी ने थोड़े ही समय में पण्डितों द्वारा दी गई शिक्षा को अर्जित कर लिया था। आपने काशी निवास के दौरान - व्याकरण, वेद, श्रीमद्धभगवद गीता, श्रीमद् भागवत, उपनिषद तथा दर्शन शास्त्र व योग शास्त्र के सभी ग्रन्थों का अध्ययन कर लिया था। श्री दरियाव जी जैसे सुपात्र को शिक्षा देकर पण्डितों को बड़ा आनन्द आया और अपना जीवन सफल माना था।

सद्गुरु की प्राप्ति: काशीजी से विद्या प्राप्त कर आप सकुशल रेण पधार गये थे। एक दिन आप नित्य नियम के अनुसार श्रीमद भागवत जी का पाठ कर रहे थे कि - 
"रहुगणैः तत्तपसाः " आदि। इसी प्रसंग को पढ़ते समय आपकी दृष्टि गुरू महिमा पर अटक गई थी। श्री दरियाव जी महाराज को भीतर से प्रेरणा होने लगी कि -" अब मुझे सतगुरू धारण करना चाहिये।" इसी विचार में आप कुछ दिन तक खोये रहें। फिर आपने गुरू की खोज की, तब खटदर्शनीयों में कोई ऐसा महात्मा नहीं मिला जो आपको गुरू रूप में प्राप्त हो। आपने कई सन्यासी महात्माओं का भी दर्शनादि किये, परन्तु आत्मा ने गुरू धारण करने की स्वीकृति नहीं दी। किसी भी साधक का भाग्य, पुण्य, सुकृत आदि समर्थ सद्गुरू की ओर ही ले जाने की प्रेरणा करते है और यह सच भी है। कि- भाग्य के बिना समर्थ सद्गुरू नहीं मिलते है। कुछ दिन तक श्री दरियावजी महाराज की गुरू प्राप्ति करने की आकांक्षा बनी रही और आप कभी उदास हो जाते तो कभी विरह करने लगते । एक दिन स्वयं भगवान ने आपको प्रेरणा दी कि हे दरियाव! चिन्ता मत करो। अवश्य ही एक दिन प्रेम पुरूष जी आकर तुमको साधना का मार्ग प्रशस्त करेंगे।" उधर ब्रह्मज्ञानी महापुरूष श्री संतदास जी महाराज के शिष्य भजनानन्दी श्री प्रेमदास जी महाराज को भगवद प्रेरणा से यह संकल्प हुआ कि -' रेण नगर में जाकर महाभाग्यशाली साधकों को भजन करने का मार्ग प्रसस्त करों अतः भगवान का संकल्प सुनकर श्री प्रेमदास जी महाराज वि.सं. 1769 में भिक्षाटन करते हुए श्री दरियाव जी महाराज के निवास स्थान रेण में पधारे थें उन्होंने द्वार पर आकर बड़े ऊँचे स्वर से घोष किया कि -'रामराम'' रामनाम की रहस्यमयी ध्वनि श्री दरियाव जी महाराज के श्रवण से होती हुई हृदय तक प्रविष्ट कर गई। शीघ्र ही श्री दरियाव जी महाराज घर से बाहर निकल कर घरम तेजस्वी श्री प्रेमदास जी महाराज के श्री चरणों में गिर गए। श्री प्रेमदास जी महाराज ने उन्हें अपने हाथों से उठाया और धैर्य बन्धाया, तब दरियावजी महाराज ने आपका नाम सुनकर गुरू दीक्षा प्राप्त करने की प्रार्थना की थी। परम कृपालु संत श्री प्रेमदास जी महाराज ने दरियाव जी महाराज की जिज्ञासा को देखकर उन्हें गुरू मंत्र प्रदान किया और शीश पर हाथ रखकर भक्ति का आशीर्वाद दिया था। श्री दरियाव जी महाराज ने वि.स. 1769 कार्तिक शुक्ला एकादशी को गुरू दीक्षा प्राप्त की थी। गुरू दीक्षा प्राप्त करते ही श्री दरियाव जी महाराज के हृदय में राम-भक्ति का प्रवाह चलने लगा था, सुषुप्त शक्तियाँ जागृत हो गई थी। उसी दिन से श्री दरियाव जी महाराज ने अपना जीवन सनाथ (सफल ) माना था। यथा:-

" दरिया सतगुरु भेटिया, जां दिन जन्म सनाथ।
 श्रवणा शब्द सुनाय के, मस्तक दीना हाथ ।।" 
  सतगुरू प्रेमदास जी महाराज द्वारा गुरू दीक्षा प्राप्त कर श्री दरियाव जी महाराज ने राम नाम की तीव्र साधना करना आरम्भ कर दिया था। आपने वैखरी वाणी द्वारा जप करके प्रथम कोष व प्रथम केन्द्र मूल को शुद्ध कर लिया था, जब मूलबन्द शुद्ध होता है तो पशुबुद्धि निवृत होकर मानवता के गुण प्रगट होने लगते हैं कुछ समय बाद आपने मध्यमा में जप करके द्वितीय केन्द्र स्वाधिष्ठान को शुद्ध कर लिया था, जब स्वाधिष्ठान केन्द्र शुद्ध होता है तो बुद्धि कुशाग्र होकर प्रज्ञा में बदलने लगती हैं। थोड़े ही समय बाद आपने पश्यन्ति से जप करना शुरू कर दिया था, इस स्थिति में जाप होने से रिद्धि सिद्धियों का प्राकट्य होता है तथा तीन केन्द्र एक साथ विकसित होते है - मणिपुर केन्द्र, हृदय चक्र तथा विशुद्धाक्य चक्र । श्री दरियावजी महाराज ने तीव्र साधना करते हुए शब्द को परा में स्थिति किया था, इस स्थिति में अनाहत चक्र व आज्ञा चक्र खुल जाते है जिससे साधक की दिव्य दृष्टि खुलने लगती हैं। फिर दरियावजी महाराज ने सहस्रारचक्र को पार करते हुए परम सत्ता का साक्षात्कार कर लिया था । यथा :- 
  'जन दरिया जाय गगन में, परसा देव अनाद । 
  असुध बिसरी सुध भई, मिटिया वाद विवाद ।।
   श्रीमद् दरियावजी महाराज ने उक्त साधना का वर्णन अपनी अनुभव वाणी जी के "नाद परचा अंग" में किया हैं। आपके लिए यह साधना खेल मात्र रही, किन्तु आपने इस साधना का अनुसरण करके कलिकाल के असंख्य जीवों के कल्याण के लिए मार्ग बना दिया, जिससे आसानी से साधक इस पर चलकर अपने लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति कर सकता है।

श्रीमद दरियावजी महाराज ने परम तत्व का साक्षात्कार करने के बाद एक दिन सद्गुरू प्रेमदासजी महाराज को दण्डवत प्रणाम किया था। यथा:-


दरिया: सतगुरू दीन दयाल के, चरण निवायो शीश। 
प्रेम दास प्रसन्न भए, सुण रामस्नेही ईश ।।

तब गुरूजी ने आशीर्वाद देते हुए कहा :-

भेख तुम्हारा चालसी, सुन रामस्नेही बात।
 रामस्नेही धर्म के होगें तुम सिरताज ॥ 
 अनन्त जीवों को तारसी, यह मेरा आशीर्वाद ।
 राम स्नेही धर्म से, सुधरे सब काज ।।
 दरिया- राम स्नेही मुझको किया, प्रेम पुरूष महाराज।
  दरिया रग रग में धुन्न राम की, अखै सुन्नमें राज ।।

इस प्रकार सद्गुरू प्रेमदास जी महाराज ने श्री दरियाव जी महाराज को रामस्नेही सम्प्रदाय चलाने का आशीर्वाद दिया था। उसके बाद भी दरियाव जी महाराज निरन्तर राम भजन में लगे रहे। थे। उन्होंने रेण नगर के आस-पास कई जगह जहाँ एकान्त मिलता था वहीं साधना-तपस्या की थी जैसे :- रेणग्राम में स्थित रामसभागार, लाखोलाव सागर का तट जहाँ अभी राम धाम बना हुआ हैं, लाखासागर का बरगू, खेजड़ा जी (रेण से मेड़ता की तरफ कुछ मील दूर) आदि ।

श्रीमद् दरियावजी महाराज का गुरू जी के प्रति विशेष आदर भाव था। जब आपके गुरूजी ने विवाह कर लिया था, तब भी गुरू जी में दिव्य लीला का ही दर्शन किया था। इसीलिए गुरूजी का विशेष आशीर्वाद आप पर था। आप गुरू जी के श्री चरणों में हमेशा इस पद के द्वारा प्रार्थना करते ही रहते थे। जैसे :- 

पद :- 
मैं अरज करूँ गुरां थाने, चरणां में राखज्यों म्हानें ।।
हेलो प्रकट कहूँ चाहे छानें, म्हारी लाज शर्म सब थानें । । टेर ।। 
माता-पिता सुत भ्राता, सब स्वार्थ का है नाता। 
तारण तिरण गुरू दाता, चारों वेद गुण गाता ।।1।। 
भवसागर भरियों भारो, मोय सूजत नहीं किनारो।
 मैं डूब रहयो मंझधारों, गुरू घट में दया विचारो ।।2।।
 गुरू जग में लिया अवतारों, जीवां ने पार उतारो। 
मोय आयो भरोसो भारो, नहीं छोडूं शरणो तुम्हारो ॥3॥
तन मन धन सब थांरो, चाहे शीश काट लो म्हारो। 
जनदरिया दास पुकारो, चरणांरो चाकर थारो ।।4 ।। 

महाराज जी का आदेश पाकर आपने राम भक्ति का प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया था। आपकी  सत्संग में धीरे-धीरे हजारों भक्त जन आने लगे थे। आपके दर्शन, सत्संग व आशीर्वाद से अनेकों भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती थी। आपके जीवन में कई दिव्य घटनाएँ घटि थी, उन में से कुछ इस प्रकार है :-

पूर्णदास जी महाराज की देवी के कोप से रक्षा करना : श्री पूरणदासजी महाराज रेण के ही रहने वाले थे। ये दो भाई थे, दोनों ही देवी की पूजा करते थे। जब श्री दरियाव जी महाराज की महिमा सुनी तो, उनसे ज्ञान प्राप्त करने के लिए आए। तब श्री दरियावजी महाराज ने उनके हृदय की बात को जानकर कहा कि -" पूर्ण! तुम तो आन उपासना करता है।। आन उपासना करने वाले को नरक में जाना पड़ता है। देवी-देवता ये सब रामजी की माया है और माया की पूजा करने से मुक्ति नहीं होती है। हे पूर्ण ! मानव तन बड़ा ही दुर्लभ से प्राप्त होता है, इसे रामभजन के बिना व्यर्थ की आन उपासना में नहीं गमाना चाहिए।" इस प्रकार श्रीमद् दरियावजी महाराज की सतसंग सुनकर पूर्णदासजी अपने घर आये और भोजनादि करके सो गये। इस दिन उन्होनें देवी की धूप पूजा आरती आदी नहीं की। रात्री के समय देवी ने पूर्णदास जी पर बड़ा भारी प्रकोप किया और प्रगट होकर पूर्णदास जी को धमकाने लगी, डराने लगी। उसी समय सद्गुरू की महिमा जानकर श्री पूर्णदास जी महाराज ने श्री दरियाव जी महाराज को रक्षार्थ याद किया। उसी क्षण श्री दरियावजी महाराज प्रगट हुए और देवी महाराज का दर्शन करके प्रसन्न होकर चली गई। इधर श्री दरियावजी महाराज भी पुनः अपने धाम को आ गये। सुबह होते ही श्री पूर्णदास जी महाराज श्रीमद् दरियावजी महाराज की शरण में आ गये और आप बीती सुनाई। पूर्णदास जी की पूर्ण शरणागति का भाव देखकर महाराज ने उन्हें उसी प्रकार ध्यान योग का मार्ग बताया जैसे सद्गुरू कबीर साहेब ने धनी धर्मदास जी महाराज को बताया था। श्री पूर्णदास जी महाराज श्रीमद दरियाव जी महाराज के बहत्तर शिष्यों में से प्रथम शिष्य थे और उन्होंने राम भजन करके पूर्ण पद प्राप्त किया था। यथा

"प्रथम मिले दरियाव सु, पूरणदास जन जांण। 
राम मंत्र दरिया दियो, मिट गई खेचा ताण ।। 
पूरणदास परचे भये, सिर पे दरियादास।
कलह भरमना मिट गई, हिरदे नांव प्रकाश ॥ 
पूरणदास समरथ भये, सतगुरू के प्रताप।
रायण नगर के मायने, जप्या अजपा जाय।।" 

श्री पूर्णदासजी महाराज की महिमा करते हुए संत श्री रामदासजी महाराज कहते है कि-

“पूरणदास प्रेमरस पीया सद्गुरु संग मिल जुग जुग जीया ।
अर्थात- पूर्णदास जी महाराज ने सद्गुरू की शरणागति लेकर राम भजन करके परमात्मा की प्राप्ति कर ली थी। श्री पूर्णदास जी महाराज ने मध्य प्रदेश के झॉकर नगर में शरीर का त्याग किया था। वहाँ आज भी उनकी समाधि हैं।

षडयंत्रकारियों के प्रयास विफल:- श्रीमद् दरियाव जी महाराज के दिव्य तेज व प्रभाव को देखकर बहुत से हिन्दू अपने धर्म में दृढ़ रहने लगे और यहाँ तक कि हिन्दुओं में से बने मुसलमान वे फिर से हिन्दु धर्म अपनाने लगे थे। श्री दरियाव जी महाराज के मामा के पुत्र भी मुसलमानों के पंजे से निकलकर राम भजन में लग गये थे फतहराज, कुशालीराम व हंसाराम ये मामा के पुत्र थे, इनमें फतहराज बाद में बेमुख हो गये थे। श्री मद् दरियाव जी महाराज का इतना प्रभाव बढ़ा कि मारवाड़ से राजा लोग भी आपकी शरणागति में आने लगे थे जैसे मारवाड़ के राजा बखतसिंह जी, जोधपुर के राजा विजय सिंह जी व जयपुर नरेश आदि। एक बार आप जयपुर नरेश के निमन्त्रण पर शिष्यों सहित जयपुर को जा रहे थे, तो रास्ते में भादुगाँव में कुए के जल को गंगाजल के समान मीठा किया था। ऐसे ही आपकी महिमा सुनकर रेण के पास जावली गाँव का केसोरामजी जाट पुत्र की कामना लेकर आपने पास आया था, उसे पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद दिया था। समयानुसार केसोरामजी जाट को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी।

इस प्रकार दिनों दिन बढ़ते प्रभाव को देखकर दिल्ली के बादशाह ने अपने दीवान मदली खान पठान को आपकी हत्या करने के लिए भेजा था। वह हत्या करने में विफल हुआ और ज्यों ही आपकी दृष्टि उन पर पड़ी तो वह आपके श्री चरणों में गिर गया तथा तलवार रख कर आपका शिष्य बन गया था। इसी तरह अजमेर मेड़ता के काजियों व मौलवियों द्वारा भेजे गए अत्याचारी व कुचक्री यवनों ने श्री दरियावजी महाराज के विरूद्ध षडयंत्र रचे थे। उन्होंने विष युक्त मिष्ठान जब महाराज श्री के सामने लाकर रखे थे, तभी आकाशवाणी द्वारा देवताओं ने उस मिष्ठान्न में मिले हुए विष को घोषित कर दिया था। ऐसे अनेक कुचक्र व अत्याचार महाराज श्री पर किए गए किन्तु सभी षडयंत्र नाकाम रहे थे। 

सांजु गांव के जाट का भाग्य उदय होनाः- श्रीमद् दरियावजी महाराज के शिष्य सांजुगाँव के श्री
मनसाराम जी मौदानी जी ने आपकी पधरावणी अपने यहाँ करवाई थी। किन्तु अतिभाव-प्रेम में वे तीनों ही भाई आपको प्रसाद कराना भूल गये थे। जब दरियाव जी महाराज वापिस रेण के लिए आ रहे थे तो रास्ते में एक जाट ने ताजा बाजरे का फूँक महाराज श्री व शिष्यों को जीमाया था। दरियाव जी महाराज ने फूँक का प्रसाद पाया और अति प्रसन्न हुए थे। पीछे मोदाणी परिवार को पता चला कि "हम लोगों ने महाराज श्री को प्रसाद भी नहीं जीमाया हैं। अतः प्रसाद लेकर वे रेण को आये थे तब श्री दरियाव श्री महाराज ने कहा -"प्रसाद पाने का पुण्य तो उस जाट को मिल गया है अतः आपको उस पुण्य का भागीदार बनना है तो रूपया पैसा लेकर जाओं और उस जाट को देकर के आओं।" मोदाणी परिवार के सदस्य पैसा लेकर जाट के पास गये और कहा कि महाराज श्री ने आपके द्वारा जो बाजरे के फूँक का प्रसाद पाया था, उस पुण्य के भागीदार आप हमें भी बनाओं और ये रूपये ले लो किन्तु वह जाट बहुत समझदार था। उसने कहा कि ये घाटे का सौदा मैं नहीं कर सकता हूँ मुझे आपका एक भी पैसा नही लेना हैं। उस जाट ने मोदाणी परिवार का एक भी पैसा नहीं लिया था, इसके फलस्वरूप वह जाट अगले जनम में उच्च कुल में जनम लेकर आचार्य श्री हरकाराम जी महाराज का शिष्य बनकर रेण रामस्नेही सम्प्रदाय के तीसरे आचार्य श्री रामकरण जी महाराज के नाम से प्रसिद्ध हुए थे। श्रीरामकरण जी महाराज का जन्म वि.स. 1836, भाद्र पद शुक्ला चतुर्दशी को श्री हरकारामजी महाराज के बड़े भ्राता श्री लिखमीचन्द जी सेठ (जैन श्रावक ) के यहाँ हुआ था। आपकी माताजी का नाम सारा बाई जी था। आपने सतोत्तर ( 77 ) वर्ष तक रेण की गादी संभाली थी। यथा:-

जन दरिया महाराज, आप सांजु में आया। 
निमस्कार कर जोड़, जाट जब शीश निवाया ।।1।।
भाव प्रेम रस रीत, प्रीत कर फूँक जीमाया। 
जन दरिया महाराज, आप तंदुल ज्यूँ पाया ।।2।। 
प्रसन्न भया महाराज, सभा में गिरा उचारी। 
नफो लीयो है जाट, बन्दगी कीनी भारी ।।3।। 
मोदाण्यां सुण बात, कह्यों अब कैसे कीजे। 
मन माग्यां सो दाम, चाल फेर उनको दीजे ।।4।। 
रूपया दाम सो लेर गया, जब तीनुं भाई। 
कही जाट को बात, दाय उनके नहीं आई ।।5।। 
म्हारे तो परताप, दास दरिया सा को भारी। 
मनसा भोजन मिले, राबड्यां दूध त्यारी ।।6।। 
फूंका का प्रसाद ते, भई बात इदकार। 
बडयो भाग उस जाट को, बड़ जितनों विसतार ।।7 ।। 
बडयो भाग बिस्तार, जनम उच्च कुलां में पायो। 
राम भजन के प्रताप सूं, जाट अमरापुर सिधायो।।8।। 

दिल्ली के मधुचन्द सेठ को जल में डूबने से बचाना :- श्री दरियाव जी महाराज का शिष्य श्री मधुचन्द जी जैन दिल्ली में रहते थे। वह एक दिन जमुना जी में नहाने के लिए गए थे। नहाते-नहाते वह गहरे जल में चले गये थे। तैरना उनको आता नहीं था अतः डूबने लगे थे। डूबते-डूबते उन्होंनें अपने गुरूदेव श्री दरियाव जी महाराज को आर्त भाव से पुकारा :- "करूणां करि पुकार, दास दरिया उबारो । मो अबला की लाज राखज्यों बिड़द तुम्हारो ।। उनकी आर्तभाव की पुकार सुनकर श्री दरियाव जी महाराज रेण राम सभा में से अन्तर्ध्यान हुए और दिल्ली में यमुना नदी में प्रकट होकर श्री मधुचन्द सेठ को बाहर करके पुनः राम सभा में प्रकट हो गये थे। उस समय श्री दरियाव जी महाराज के हाथ की बाहे पानी से भीगी हुई थी, तब शिष्यों ने पूछा कि - गुरूदेव आपकी यह इस
हाथ की बांह भीगी हुई क्यूँ हैं ? श्री दरियाव जी महाराज ने अपने शिष्यों से कहा- मधुचन्द सेठ को डुबते हुए को बचाने के लिए दिल्ली के पास यमुना नदी में गया था। यथा कलु काल परचो भयो, जाणे जग संसार जन दरिया परताप से, तिरियो साहुकार ।। सब शिष्य गुरूदेव की इस लीला को सुनकर अति प्रसन्न हुए और विश्वास पूर्वक राम भजन में लग गये थे।

इसी प्रकार श्रीमद् दरियाव जी महाराज के जीवन में बहुत सी दिव्य घटनाएँ घटी हैं। जैसे- शिष्य चतुर्दास जी के कटे हुए हाथ पुनः ठीक हो जाना, मेड़ता सीटि से रेण जाते समय श्री दरियाव जी महाराज के आगे भैरव द्वारा प्रकाश करना (सेवा रूप में ) फतेहचन्द ब्राह्मण के भोजन से दूध की धारा बहाना व राजसी भोजन से रक्त की धारा का बहना (यह घटना मेड़ता सिटी में घटि थी), शिष्य उदयराम जी की डाकुओं से रक्षा करने के लिए नोखा (मण्डी) के पास प्रकट होना तथा अकासर में शिष्या किस्तुरां बाई जी को दर्शन देना आदि। 

महानिर्वाण :- आचार्य श्री दरियाव जी महाराज ने अपने शिष्यों को राम भजन का आदेश दिया और स्वयं चौथे पद में स्थिति रहने लगे थे। उस समय में आपकी स्थिति परम हंसों जैसी दिखाई देती थी। शिष्यों ने समझ लिया कि - अब महाराज श्री अधिक समय तक इस धरा पर नहीं रहेगें। तदनुसार वि.सं. मार्गशीर्ष की पूर्णिमा की सवा पहर रात्रि बीतने पर महाराज श्री ध्यान मुद्रा में स्थित हो गए। उस समय आकाश मण्डल में भगवान श्री हरि ने अपना गरूड़ ध्वज युक्त विमान भेजा था। आप उस विमान में आरूढ़ हो गये थे। शिष्यों की विरह दशा, करूण क्रंदन्न को देखकर आपने उसी विमान में से राम भजन का आदेश फरमाया था और इस पावन वसून्धरा पर बयांसी वर्ष तीन मास व इक्कीस दिन रहें थे। आपके परम धाम जाते ही पृथ्वी पर सन्नाटा छा गया था।भक्तलोग लम्बे समय तक विरह में गलतान रहे थे।


Tuesday, 18 October 2022

अथ घट प्रचा को प्रसंग

अथ घट प्रचा को प्रसंग

इस प्रसङ्ग में ध्यान योग साधना का प्रायोगिक विशद वर्णन रसना कण्ठ हृदय में शब्द की अद्भुत लीला व नाभी पताल में सुरत शब्द योग से अद्भुत चमत्कार का होना शब्द का बंकनाल में चलकर त्रिकूटी में जाना और वहाँ पर शब्द कृपा का प्रत्यक्ष (भीतर की) आँखों के दर्शन करना एवं शब्द का ब्रह्मरन्ध्र में पहुँचना व कई प्रकार वाद्यों का सुनना व पूर्ण आनन्दका अनुभव करना और सत्गुरु प्रेमदासजी महाराज का प्रसन्न होना।

रसणा हिरदे नाभ काम गढ जीता भारी । 
मूल चक्र कुं वंद भेद पायो इदकारी ॥ 
लांघ्या ओघट घाट मेर होय मारग लागा। 
चढ्या चिकुटी तगत, अघट सिव दाना बागा ॥ 
वरस एक रख मास, दास काया गढ जीता। 
मिल्या ब्रह्म सुं जाय, मंड में भया वदीता ॥ 
घुरया नाद घण घोर, भेर मुरली धुन बाजे । 
विन बादल तां बीज, घोर गन अमर गाजे ॥
वरसै जिर मिर मैह, चलै अगम जल धारा । 
नाल खाल धहचाल, हरया वन भार अडारा ॥ 
बोले चातग मोर टहु का कोयल देवे। 
कंवला पोप केतकी फुली, भंवर माह सुख लेवे ॥ 
गङ्ग जमुन बह उलट, सुरसरी बहे अकारी। 
अला पींगला नार, सुखमण गावे प्यारी ॥ 
पग बिन पातर खेल, नाच नो विद को ल्यावे । 
बहत्तर नार हजार, राग रंग विन मुख गावे ॥ 
जल में लागी लाय, चहुं दिस ज्वाला छुटी । 
चढा धरण आकास, बात इचरज की दीठी ॥ 
जिल मिल जोत अपार, अनन्त ससि भाव प्रकासा । 
मान सरोवर मंझ हंस जहां करे बीलासा ॥ 
बांज नार के एक पुरुष बिन बालक हुआ। 
गुरगडी मरदंग ताल, बीण बंजर सहनाई ॥ 
गूगर की जंणकार, श्री मंडल इद काई । 
वरगु भृंगल ढोल, पूरें कर नाल नागारो ॥ 
मोर चंग सितार, नुपंग बाजै इकतारो । 
रणसींगो ततकार सार, सत सबद उचारो॥ 
घड़ियावल की ठोर, तबला ता संग घंट कारा। 
गैरो गुरे तंदूर, मजीरा रूण जुण बाजे ॥
अल गोजां की टेर सुणी तरबीणी छाजे ।
घुरे गिगन में घूंस करे नागण की ललकारा। 
सिव शक्ति असथान सूणी रुरु रुम कारा ॥ 
बाजे चेंघर वाब घोर कमा कम व्रह चलावे । 
इत पुगी सुरवीण राग सारंगी गावे ॥ 
बाजे अनहद तूर, होय झालर झणकारा । 
धजा फरूके सुन संख, बोल इक धारा ॥ 
बाजा राग छतीस, जंत्र ही जंत्र बजावे | 
रोम रोम जणकार, सबद धुन मंगल गावे ॥ 
बिन देवल जहां देव, पिंड विन सेवा करहे। 
अनंत जुगां का संत, ध्यान धुन अनहद धरहे ॥ 
देख्या चैन अनंत, गुरां कुं बात सुणाई ।
घमंड भया घट माही, संत घर बटी बधाई ॥ 
कहयो प्रेम महाराज, सुणो जन दरिया दासा। 
बणी बात बहै बींत, ब्रह्म की जोत प्रकासा ॥ 
करो भजन भरपूर, भगत केवल इदकारी । 
सिव ब्रह्मा अरु विश्नु, सेस लग मेमा भारी॥ 
रात दिवस नित नेम, भजन को गाढ समायो । 
अवगत अगम अनाद, भगत को बिड़द बधायो ॥

अथ समाद को प्रसंग

अथ समाद को प्रसंग 

इस प्रसंग में दरिया महाप्रभु के सुरत शब्द योग से समाधि लगना शरीर जड़वत् होना निश्चेष्ट शरीर को देखकर शिष्यों को चिन्ता होना व जैन मन्दिर में जाकर महावीर भगवान् की समाधियुक्त मूर्त को देखकर धैर्यधारण करना समाधि-विराम के बाद दरिया महाप्रभु द्वारा शिष्यों को ध्यान योग कृपा चमत्कार बताना।

पहल प्रथम दरियाव, आप समाद लगाइ । 
बई नग्र में बात, दुनी सब देखण आई ॥ 
सोच करे नर नार, और षड दर्शन उभा । 
पड़ी हाक बाजार, भया एक बड़ा अचंभा ॥ 
रामस्नेही जके सभा सब संगत बैठी। 
सुणी न कानां बात, नई कोई आंख्या दिठी ॥ 
या गत लषी न जाई, करे इचरज जो सारा। 
हंस गयो हर पास, पिये इमृत रस धारा ॥ 
बधी कला करतूत, देह को नूर सवायो । 
सरद पुन्यूं की रात, चंद ज्यूं निरमल थायो ॥ 
खुल्या कँवल ज्यूं नेण, साम रेखा सब न्हासत । 
शुक्ल वरण चष रूप, तेज उडगण ज्यूं भ्यासत ॥ 
नष चष यह सेनाण, तुचा सो वरण विराजे। 
ता घट लोही न मांस, प्राण सुन सेवा साजे ॥
आसण वजर विग्यान, धुन धू ज्यूं धारयो । 
कुशालचंद कुशवगत, उगत कर अर्थ विचारयो ।
अग्याकार इदकार बीरबल, अकल उपाई। 
गया दोड़ ततकाल, ज्यांन का मन्दिर मांही ॥ 
ब्राजमान मूरत, पदम आसण इदकारी । 
उनमुन मुद्रा ध्यान, दिसट नासा धुन भारी॥ 
मूरत को आकार, देख पाछा घर आया । 
डूंगर पूर्णदास जनां कुं भेद बताया ।।
सोच करो मत कोय, सुन समाद कहीजे । 
नामदेव कबीर तायें के आह सुणीजे ॥ 
निमसकार कर जोड़, आण परसाद चढाया। 
सब सिख करे उछाहें, सतगुरु पुरा पाया ॥ 
परबुधी परवीण, परष समाद बताई । 
जन दरिया के सिख, सोभ नारद ज्यूं पाई ॥ 
सवा पोहर समाद, दास दरिया के लागी। 
निरभो पद निरवाण, चढया अणभो अणरागी ॥ 
सुन मंडल में जाय, आप पाछा फिर आया। 
तेज पुंज का नूर, प्रथम लीलाट झलकाया ॥
चेतन भया सरीर, इन्द्र घट भीतर खोल्या । 
क्रिपा कर म्हाराज, बेण इम्रत का बोल्या ॥
प्रसन करी म्हाराज, सिषा कुं सबद सुणाया। 
म्हाने लागी समाद, कुणी जन भेद बताया ॥
धिन बड भागी सिष, गुरु सुं अरजी किनी। 
भई आपकी मेहर, बात मैं दिल में चिनी ॥
भगवंत पारस नाथ, जिनां की मूरत देखी। 
आसण इडग अडोल, सुरत नहचल धुन पेषी ॥
निरष परख आकार, आप के चरणां लागो । 
मुख सुं कही समाद, भरम सारों को भागो ॥
परसण भये म्हाराज, आप शिष पर राजी । 
कुरसी बंद कुशाल, चाकरी आछी साजी ॥
अकल बजीर मन कुवास, बुध विचक्षण ज्यूं भारी । 
जन दरिया के सिख, ग्यांन पूरण इदकारी ॥
भगतण भजन प्रगट्या, लागी सुन समाद । 
पदमा जन दरियाव की, महिमा अगम अगाद ॥

अथ महालक्ष्मी को प्रसंग

अथ महालक्ष्मी को प्रसंग

इस प्रसंग में दरिया महाप्रभु के भजन ध्यान पूर्ण स्थिति को देखकर स्वर्ण कटोरा लेकर महालक्ष्मी द्वारा अमृत पान करना।

क्रिपा करी महाराज, आप महा लिछमी आया। 
किनक कटोरो हाथ, भरयो इमृत को लाया ।।

इस्यो तेज अद्भुत रूप मायो को भारी । 
अंछण देवी आप, त्रिगुण ईश्वर अवतारी ॥ 

कहयो आप महाराज, पीयो जन दरिया दासा ।
 इम्रत रस इदकार, ग्यान केवल परकासा ॥ 

पीयो ध्रुव प्रहलाद, नाम कबीर ज्यूलावे । 
आप संगत म्हाराज, दास दरियाव ने पावे ॥ 

नमसकार कर जोड़, हाथ दोन्यो में लीनो । 
एक घूंट भर पीयो, भेर दूजो नहीं पीनो ॥

आरो कठण कखर, सुदारस पीयो न जाइ। 
पीवे विरला संत, सुन समाध लगाई ॥

पूथा चौथे देश, जहां कोई दिवस न राती। 
आप ही उपर आप, अखंडत जागे जोती ॥

जगे अखंडत जोत, छोत कोइ लागे नाही । 
जन दरिया महाराज, मिल्या केवल पद माही ॥

Monday, 17 October 2022

मदली खांन पठाण को प्रसंग

मदली खांन पठाण को प्रसंग

इस प्रसंग में दिल्ली बादशाह के दीवान मदलीखान पठाण द्वारा पानीपत की दूसरी लड़ाई में घायल स्थिति में आचार्य सतगुरु दरियाव महाराज की प्रार्थना करना । प्रार्थना सुनकर आचार्य द्वारा स्वयं शिष्य की रक्षा करना।

पाणीपत असतान, मंड्यो एक भारत भारी । 
फौजा का घमसाण, बात सुणज्यो नर नारी ॥ 
कल हलीया के काण, आवड्या आमा सामा। 
भया रण संगराम, धुरया रणजीत धमामा ॥ 
मदली षाण पठान, लड़यो सांवत सूरो। 
बण्यो साम को काम, पड्यो लोहरिण पूरो ।। 
रोम रोम नरब चख, पीड़ घट भीतर भारी । 
चेतन भयो शरीर, आप मुंह गिरा उचारी ॥ 
हो हो जन दरियाव, दया कर आप पधारो । 
मेटो तन की पीड़, विपत सब दूर निवारो ॥ 
सुणी टेर भगवान, दास के बदले आया। 
धर दरिया को रूप, घाव दुख दूर गमाया ॥

दोहा

चेतन भयो शरीर, नीकस्यो बारे बाण । 
जन दरिया परताप सु, बात परगट जुग जाण ॥

अथ माया को प्रसंग

अथ माया को प्रसंग

सतरा से के सम्वत, चोतरो वरस वदितो। 
पांच सेर को धान, भाव जब मूंगो विगतो ।।

एक दिन आकास भई, दरिया कूं वाणी । 
अंछाया रूपी आप, बोलिया सारंग प्राणी ॥

तीन सबद की वाज, धान की आग्या दीनी । 
मान मान दरियाव, क्रिपा तोय पर कीनी ॥

माया ईश्वर आप, त्रिगुणी रूप दिखाया। 
जन दरिया म्हाराज, भेद अन्तर में पाया ॥

प्रसन करी म्हाराज, शिख सुं गिरा उाचरी । 
भयो अचंभो मोय, विघन मायो को भारी ॥

धान लीयो ते मोल, जाय पाछो फिर दीजे । 
राम भरोसो राख, राम को सिवरण कीजे ॥

राखण हारा, राम, कहो कैसी विद मारे। 
रोम रोम रमतीत, आप व्यापग है सारे । 

धन बड भागी सिष, गुरां को कहीयो जकीनो। 
नफा सहत ले धान, जाय वणिया ने दीनो ॥ 

दिन दस को ले धान, घरे जीमण ने राख्यो । 
कुशालचंद ले आप, जाय कोठी में नाख्यो ।

भाव प्रेम परसाद, आप नित भोजन पायो । 
षट् मास लग रहयो, दिन दिन वधयो सवायो ॥ 

आठ सिद नो नीद, सदा संतन के आगे । 
और विघन की कूंण, देख दूरां सुं भागे ॥ 

काम धेनु कल्प छ, पदार्थ मिठा चितामण । 
च्यार मुगत वैकुंठ, नहीं अंछाया सपनायण ॥


दोहा

छाडन माया संग रहे, नित नेम हजुरी । 
पकड़ विघन उठावे, जाय सो कोसां दूरी ॥ 

जैसा राम दयाल, साय सन्तन की करहे। 
मेटे विघन अनेक, आण अवतारज धरहै ॥

अथ नारदजी को प्रसंग

अथ नारदजी को प्रसंग

इस प्रसंग में महाविष्णु की प्रेरणा पाकर दरिया महाप्रभु को नारद मुनी द्वारा दर्शन व सभी देवता लक्ष्मी भगवान की कृपा का वर्णन व दरियाव महाराज का नारदजी द्वारा भगवान को प्रणाम व कृपा बनायें रखने की प्रार्थना | नारद मुनि द्वारा भगवान को सारा वृत अवगत कराना भगवान द्वारा दरिया महाप्रभु को आशीर्वाद देना।

तब नारद होय प्रसण, दरस दीदार दिखाया। 
कर क्रिपा महाराज, मिलण दरिया सु आया ॥ 
प्रसन करी म्हाराज, श्रीमुख कथा उचारी। 
सुरगादिक वैंकुंठ, अनंत सोभा है भारी ।। 
आप विसन भगवान, भगत की महमा गावे।
सिव ब्रह्मा अरु सेस, हस मुख प्रेम बढावे ॥ 
सनकादिक रिषराय, पारषत सदा चितारे । 
म्हा लिखमी म्हाराज, ध्यान हिरदा में धारे ॥ 
भगत तेज परताप, इसी विध सोभा छाजे । 
च्यार मुगत वैंकुंठ, ताही में जाय विराजे ॥ 
कहयो दास दरियाव, सुणो रिष नारद सामी। 
सिव ब्रह्मा अरु सेस विस्न है अंतर जामी ॥ 
हूँ तो खानाजाद, सदा चरणां को चेरो। 
ररंकार भरतार, और दूजो नहीं मेरो ॥
तम जावो वैकुंठ, विसन को केज्यो हमारी । 
कहयो दास दरियाव, सदा सरणागत थांरी ॥
जब नारद भगवान, आप वैकुंठ पधारया । 
धिन धिन जन दरियाव, श्रीमुख वचन उचारया ॥

अथ फतारामजी को प्रसंग

अथ फतारामजी को प्रसंग

इस प्रसंग में दरिया महाप्रभु द्वारा ममेरा भाई फतहचंद को यमदूत योनी से बचाना, दरिया प्रभु की कृपा से फतहचंद को भगवत प्राप्ति होना।

फतहराम इदकार, दास दरिया ममेरा का भाई ।
अवगत अवग्या सरूप, जूण जमरां की पाई ॥

एक दिन आया आप, दास दरिया के दरसण ।
रोवे अन्त अघाय, कृपा कर बोल्या परसण ।।

मेरो दुःखी शरीर, आप सुख सागर देवा । 
मेटो जम की जूण, करां चरणां की सेवा ॥

परसण भया महाराज, दया दिल माहीं उपाई। 
करी विश्नु से अरज, जम तें लिया छुड़ाई ॥

एसा समरथ संत, अनंत परचे इंदकारी।
सुणे सबद सत वेण, परम सुख उपजे भारी ॥

एसी हरकी भगत, जगत कोई जाणे नाही । 
कुल कारण नहीं कोय, मिले हरजन हरिमाही ॥

अथ समनजी को प्रसंग

अथ समनजी को प्रसंग

इस प्रसंग में आचार्य श्री दरियाव जी महाप्रभु द्वारा पागल कुत्ता से काटा हुआ समन महात्मा की रक्षा करना।

सहर सलेमा बाज, संमन जन आप विराज्या ।
जन दरिया परताप, भजन सिवरण भल साज्या ॥

एक दिन भयो विजोग, बीठले लाल लगाई। 
उपज्यो दुःख शरीर, कहण में आवे नाही ॥

घड़ी पहर के माहीं, देह को होतब आयो । 
समन करी पुकार, दास दरिया सुण पायो ॥

दया करी म्हाराज, राहेण सुं आप पधारया ।
सहर सलिमा बाद, शिष कुं जाय उबारया ॥

धन सम्रथ महाराज, क्रपा कर दर्शन दीन्हां । 
मीरां वाली बात, जहर अमृत कर लीन्हां ॥

करी पुत्र की साह, प्रगट अब सुणज्यो साखी। 
भरगु सुकर जिसी, राम परतग्या राखी ॥

Friday, 14 October 2022

अथ फतैचंदजी भोजन को प्रसंग

अथ फतैचंदजी भोजन को प्रसंग

इस प्रसंग में मेड़ता सिटी के सेवक (ब्राह्मण) फतहचन्द का आचार्य महाप्रभु को निमंत्रण देना। प्रेम के कारण से भूल से भोजन में तेल परोसना महाराज की कृपा से तेल का घृत बन जाना।

फतैचंद भोजग मेड़ते रहे वड भागी । 
जन की प्रीत सवाय, दास दरिया सुं लागी ॥
करी एक दिन अरज, आप परसाद करीजे । 
पूरब प्रीत पिछाण, मोय गिणती में लीजे ॥ 
धिन मेरो वड भाग, आप की कृपा भारी। 
आय मिल्यो संजोग, वीदर घर किसन मुरारी ।।
 राजा के प्रतीत, आप की मन में साची । 
 लिया जद आराध, रहण सुं कीनी आछी ।। 
 ओरां को परसाद, राज सूं करी मनाई। 
 ओ मोसर ओ डाव, फेर असो नहीं आई ।। 
 फतेचंद कर जोङ, कहयो सादां के आगे । 
 आप करो परसाद, भाग भल मेरो जागे ॥
  सुणे बात दरबार, करे राजा तकरारी । 
  धन समर्थ म्हाराज, दया दिल देखो म्हारी ॥
   आग्या दीवी म्हाराज, आप किरपा कर भारी । 
   कर बेगो परसाद, होय हाजर सो तियारी ॥ 
   प्रेम मगन मतवाला, ईस्यो मन माही हुँस्यो। 
   भयो तियार परसाद, तेल जब आण परुस्या ॥ 
   जीम जूट म्हाराज, आप तब चलु कराई। 
   फतेचंद ने बात याद, जब मन में आई ॥ 
   हो हो किरपा निधान, जलम मेरो मैं हारयो । 
   धिरत जाण म्हाराज, तेल भोजन में डारयो ॥
   ईस्यो दोष अपराध, कोहो कैसी विध जावे। 
   बार बार सेवग, आप मन में पिसतावे ।।
    कहयो दास दरियाव, प्रीत साधां सुंथारी। 
    आज परसाद स्वाद, बोत विध लागो भारी ॥ 
    भयो तेल को श्रीत, रामजी आछी कीनी।
     आद अंत म्हाराज, सोब संता ने दीनी ॥ 
     बालमीत पंच ग्रास, लिया पांडवा के द्वारे। 
     वागो संख पचाण, प्रगट सब संत पुकारे ॥ 
     कीसन देव म्हाराज, भगत की सिपत बधारी । 
     पंडवां के जिग माहिं, करी अत महिमा भारी ॥ 
     साग बीदर घर पाय, प्रीत का छूत अरोग्या । 
     तंदुल सुदामा दिया, महल कंचन का होग्या ॥
      इस्यो संत गोग्रास, ताय सम तुले न कोई । 
      तीन लोक वैकुंठ, ब्रह्मा लग प्रकट होई ॥ 
      सिव ब्रह्मा अरु सेस, आहा नारायण भाखी।
       भगवंत श्रीमद्, फेर रामायण साषी ॥

दोहा

सानभद्र को जीव थो, पेलै जन्म मेघवाल । 
आहार दियो भगवंत को, तूठा दीन दयाल ॥ 
धन व निंद सदा, कंचन जड़त अवास। 
जनम लियो साह गोमंद घर, सेनक नगरी वास ॥

अथ राजा विजेसिंघजी को प्रसंग

अथ राजा विजेसिंघजी को प्रसंग

इस प्रसंग में श्री विजय सिंह जी का सेना समेत मेड़ता सिटी में ठहरना व आचार्य श्री को बुलाकर सेवा करना और आचार्य महाप्रभु की आज्ञा मानकर मेड़ता परगना में कर माफ करना ।

विजेपाल भोपाल, भगत नोदा इदकारी। 
जन दरिया सुं प्रीत, रीत आरत उर धारी ॥
मोरधज अम्रीक, परीखत जैसो राजा। 
जोधाणा नाथ सुनाथ, चले दरसण के काजा ॥ 
च्यार सीरायत साथ, मीसल आठु ही लारे । 
दर कूचां घरबार, मेड़ते आप पधारया ।।
भाव प्रेम जग्यास, साध लावो एक छिन में। 
में दरसण को प्यास, धार आयो हूँ मन में । 
गंगादास नाजर, दूसरो गोरधन खींची। 
चढया वेग तत काल, बात सो कीनी ऊंची ॥ 
राहेण नगर मंजार, लेण साधांनु आया। 
भाव प्रेम परसाद, भेट नारेल चढ़ाया ॥ 
अरज करी कर जोड़, मेड़ते आप पधारो । 
हो करुणा का भवन, चरण राजा घर धारो ॥ 
रथ बैठे दरियाव, मेड़ते आप सिधाया । 
नरपत कर उछाव, मोतीयां थाल बंदाया ॥ 
रहया दिन पचीस, मेड़ते नगर मंजारा । 
राजा परजा रेत, दरसण मिल आया सारा ॥ 
अयेसो नाम परताप, नरपत सो चरणां लागा। 
सुण्या ग्यान बहैबीत, भरम सारा का भागा ॥ 
तब राजा बीजे पाल, भेट पूजा विसतारी। 
लाग बाग सब माफ, सही कर दीनी सारी ॥ 
बीजेपाल नरपत राय, मेड़ते डेरा दीना । 
जन दरियां का दरसण, परसण होय परगट कीना ॥
नित नेम परसाद, राज सुं थाल पुगावे । 
जन दरिया म्हाराज, आप जब भोजन पावे ॥ 
वालमीत ज्यूं प्रगट, ईस्या महाराज कहीजे । 
कहयो राजा विजेपाल, नफो पाडवां ज्यूं लीजे ॥ 
ज्यां जिम्या जिग मांह, संख जब प्रगड वागो । 
च्यार वरण आश्रम, भरम सारो को भागो ॥ 
कुल को कारण नाहीं, नांव की महिमा भारी। 
भारत में कहयो ब्यास, गीता में किशन मुरारी ॥ 
औ नरपत के स्वाल, वचन अत बोले गाडा । 
हाथ जोड़ आधीन, दीन होय आपै ठाडा ॥

दोहा

संत प्रगट दरियावजी मुरधर देश दयाल । 
तां दरसण न्रप उधरया बखतसिंघ व्रीजपाल।।

अथ महिमा को प्रसंग

अथ महिमा को प्रसंग

इस प्रसंग में पद्मदास कृत आचार्य श्री दरिया महाप्रभु की महिमा का वर्णन है।

जन दरिया भगवंत संत प्रगट अवतारी। 
परमानन्द परबुध, अगम की कथा उचारी ॥ 
गिरधर गोविन्द राम, राम राधो भज लीना । 
खेम द्वारका दास, राम भज कारज कीना ॥ 
हरिदास हर भगत, राम ही राम उचारया ।
 रामदास ध्रुराम, राम कहे कारज सारया ॥ 
 तीन पुत्र सीष सात, प्रेम के परगट भारी ।
  तां मध जन दरियाव, बड़ा दीरग इदकारी ॥
   ग्यान ध्यान भरपूर, नूर निरमल सुखदाई। 
   भगत तेज परताप, सुंन समाद लगाई ॥ 
   प्रेमदास परताप, ईस्या परगट जुग सारे । 
   अनंत उधारया जीव, फेर अनंता कुं तारे ॥ 
   असो नाम परताप, दास द्ररिया के भारी। 
   ब्राह्मणछत्री वंस, सुद्र चेला ईदकारी ॥ 
   पूरणदास किसनो बड भागी । 
   सुखराम नानग, सुरत साहिब सुं लागी ॥ 
   भगत करी परवेस, देस मुरधर खंड माहि । 
   च्यारुं सिखां सुजाण, परगट घट व्यापक साही ॥

अथ सरूपचंदजी को प्रसंग


अथ सरूपचंदजी को प्रसंग

इस प्रसंग में इडवा निवासी स्वरूपचन्द जी सुराना (ओसवाल) द्वारा आचार्य श्री दरियाव जी महाप्रभु का दर्शन हेतु रामधाम रेण की ओर गमन करना मार्ग में ग्वाला से गुरुमोक्ष समाचार सुनकर आचार्य श्री वियोग से दुःखी होकर प्राण त्यागना ।

सरूपचंद महाजन, जात सुराणो प्रगट । 
नगर इड़वा माहीं, प्रेम भगता जन गगड़ ||
एक दिन उपज्यो भाव, प्रीत सतगुर सुं लागी । 
होय घोड़े असवार, चल्यो दरसण बड भागी ॥
दोय कोस उनमान, रेण को कांकड़ आयो । 
सांमो मिल्यो ग्वाल, जाण तांको बतलायो ॥
कोहो गुवाल मम साच, बात एक पूछू तौने ।
 जन दरिया का कुसल, प्रसण होय कैजे मोने ।। 
 कहयो गवाल मुख सवाल, हाल मोड़ा क्यूं आया।
  जन दरिया महाराज, आप तो धाम सिधाया ॥ 
  सुण्यो सरवण सबद, देह हंकारे छुटी। 
  पींगला जैसी प्रीत, प्रेम की गागर फूटी ॥ 
  आण मिल्यो संजोग, पुन पूरबलो भारी । 
  मनसा वाचा साच, मिल्या जन देव मुरारी ॥ 
  जन दरिया परताप, परम गत जैसे पाई । 
  सदा काल आनन्द, रहै चरणां के मांई ॥

साखी

पदमा जन दरियाव जी, कलुकाल भगवन्त । 
अवतारां ज्यूं अवद है, मोख गिरामी सन्त ॥ 
मोख मुगत पर लोक में, जाहां निरंजण राम । 
पदमा जन दरियावजी, पूथा केवल धाम ॥ 
केवल मिल केवल हुआ, अन्तर रही न रेख। 
पदमा जन दरियावजी, मिलगा ब्रह्म अलेख ॥ 
एक मेल हिलमिल हुवा, ज्यूं पाणी में लुण। 
पदमा जन दरियावजी, धरे न दूजी जूण ॥
आहा कही गुरदेवजी, सब सन्तन की साख । 
भागवत गीता कहयो, वेद पुराणां के वाख ॥ 
अनंत जीव तिरसी घणा, सत संगत सुख लेह । 
पदमा नाम परतापते, धरे न दूजी देह ॥
 राम मन्त्र है पदम दास, तीहुं लोक सिरताज।
  गिर परबत जल पर तिरया, पसू जूठा गजराज ॥ 
  पसु पंखेरू भूत गत, म्हा क्रम कुल नीच । 
  पदमा नांव परताप ते, तिरग्या बन्दर रीछ ।।
  लीला जन दरियाव की, सुणो सकल घट पूर । 
  सुख संपत नो निधि रहे, आठ सिध हजूर ।।
  लीला जन दरियाव की, पढ सुण करे विचार । 
  ग्यान भगत उर में उदे, भोजल उतरे पार ॥ 
  मो मन सारुं मैं कही, सतगुर के उपगार । 
  जनम जनम का दुःख मिट्या, दरिया के उपकार ॥ 
  पदमा जन दरियाव की, म्हैमा कही न जाय ।
   मो मुख महिमा का कहुं, म्हमा अथंक अथाय ॥ 
   पदमदास महमा कही, जन मोती परताप ।
   तां सुणिया सुख उपजे, कटे जनम जनम के पाप ॥ 
   सिख तो जन दरियाव का, जन मोती महाराज। 
   पदमदास सिर तपे, सरव सुंधारण काज।।
   
दोहा

समत अठारे से इकंतरो, चेत मास सुद जाण।
 तिथ पून्यू गुरवार दिन, हुई लीला परवाण ।।
गुर हरजन कृपा करी, कह्यो लीला ग्रन्थ विचार । 
नर नारी श्रवण करो, उपजे सुख अपार ।। 
आ पदमा की बिनती सुनो सन्त जगदीश । 
घटत बधत मम वचन है, गुना करो बगसीस ॥ 
पदमो बालक आपको, मात पिता गुर राम । 
भुलै चुके ओलबो, माफ करो घण साम ॥
म्हैमा सिध अघाध है, आवे नाहीं अन्त ।
में लघु चिड़कली, पीवे अणी चांच भरत ॥

Wednesday, 12 October 2022

अथ भेरु को प्रसंग

अथ भेरु को प्रसंग 

इस प्रसंग में एक बार आचार्य महाप्रभु का मेड़ता सिटी से रामधाम रेण पधारना अंधेरी रात को देखकर भेरु द्वारा हाथ में मुसाल (प्रकाश) लेकर आचार्य श्री दरियावजी महाराज की सेवा करना भेरु की प्रार्थना से आचार्य श्री द्वारा भेरु को शिष्यत्व प्रदान करना।

एक समे दरियाव, मेड़ते आप पधारया।
 करी घरां दिस गमन, चरण अवनी पर धारयो ।।
 असत भयों जब भाण, रेण जब पड़ी अंधारी । 
 भेरु मिल्यो भोपाल, काल का सुन इदकारी ॥ 
 निमसकार कर जोड़, दोड़ परदिखणा दीनी । 
 लीनी हाथ मुसाल, टेल संतन की कीनीं ॥ 
 कहयो दास दरियाव, सुणो भेरुं भोपाला। 
 किण विध उपजी प्रीत, रित तैं राखी काला ॥ 
 कह भेरु भोपाल, भगत को दरसण पाउं । 
 संत शिरोमण आप, ताहि कूँ मैं पूछाउं ॥ 
 जोजन एक परवांण, संत को घर पुगाया। 
 सब भूता दिस साथ, टेहल में सारा आया ॥ 
 असो नाम परताप, बंदगी भेरुं कीनी। 
 जन दरिया म्हाराज, ताय को दिक्ष्या दीनी ॥ 
 क्रिपा करी म्हाराज, कथा अद्भुत उचारी। 
 भजन तेज परताप, पड़यो भेरु पर भारी ॥

अथ जाट को प्रसंग

अथ जाट को प्रसंग

इस प्रसंग में आचार्य श्री दरियावजी महाप्रभु के शिष्य मनसाराम मोदाणी का निमन्त्रण देना अति प्रेम के कारण भूल में तीनों भाइयों द्वारा आचार्य महाप्रभु की सेवा नहीं करना प्रसन्नचित्त आचार्य महाप्रभु का सांजु ग्राम से रेण लौटना मार्ग में एक जाट भक्त की भक्ति के अत्याग्रह से आचार्य श्री द्वारा बाजरा के दाने (पूंख) का जीमना व रेण पधार जाना। पता लगने पर मोदाणी का जाट के पास जाकर बाजरा दाने पुण्य के भागीदार बनने के लिए जाट को पैसा देने का आग्रह करना, पर जाट का कुछ भी नहीं लेना, फलस्वरूप उसी जाट का दूसरे जन्म में नागौर नगर में हरखारामजी के शिष्य रामकरण नाम से जन्म लेना ।

जन दरिया महाराज, आप सांजु में आया। 
निमसकार कर जोड़, जाट जब सीस नवाया ॥ 
भाव प्रेम रस रीत, प्रीत कर फूंक जीमाया।
 जन दरिया महाराज, आप तंदुल ज्युं पाया ॥ 
 प्रसन्न भया महाराज, सभा में गिरा उचारी। 
 नफो लीयो हे जाट, बंदगी कीनी भारी॥ 
 मोदाण्यां सुण बात, कहयो अब कैसे कीजे । 
 मन माग्या सो दाम, चाल फेर उनको दीजे ॥ 
 रिप्या दाम सो लेर गया, जब तीन भाई। 
 कही जाट ने बात, दाय उनके नहीं आई।
म्हारे तो परताप, दास दरिया को भारी । 
मनसा भोजन मिले, राबड़या दूध त्यारी ॥

दोहा

फूंकां का परसाद ते, भई बात इदकार। 
बदयो भाग उस जाट को, बड़ जितनो विस्तार ॥

अथ खाजु मीरां को प्रसंग

अथ खाजु मीरां को प्रसंग

इस प्रसंग में अजमेर के खाजा मीरा (मामा भानजा) दोनों द्वारा रामधाम रेण जाकर आचार्य श्री दरियाव जी महाराज का दर्शन कर प्रसन्न होना ।

षाजु मीरा सा है दो मामो भाणजा । 
तारागढ अजमेर, फरु के परगढ नेजा ॥ 
हिन्दु मुसलमान दोहुँ पूजे इकतारी । 
कलारूप करतूत जगत में मेमा भारी ॥ 
एक इन्छा धार, मिलण दरिया सुं आया । 
भाव प्रेम रस रीत, प्रीत करु दरसन पाया ॥ 
सुकल रूप सिर पांव, सुगन्ध सुरगादिक जैसी। 
देखन जन दरियाव, हुवा दिन मन माहीं खुशी ॥ 
परसण भये म्हाराज, भक्ति की राह बताई । 
खाजु मीरां साह, जीकर की फिकर लगाई।॥ 
राम नाम परताप नहीं, काई जुग में छानो । 
परगट जन दरियाव, नबी साहेब ज्यूं जानो ॥